मध्य प्रदेशसिंगरौली

वार्ड-36 जुवाड़ी में नए तालाब के सौंदर्यीकरण का भूमि पूजन, वर्षों बाद शुरू हुआ अहम कार्य

सिंगरौली- वार्ड क्रमांक 36 जुवाड़ी में लंबे समय बाद एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत हुई है। वार्ड पार्षद प्रेम सागर मिश्रा द्वारा नए तालाब के सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना के साथ कार्य शुरू हुआ।

जानकारी के अनुसार, इस क्षेत्र में 1960 के दशक के बाद पहली बार तालाब निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इससे न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के लिए भी एक उपयोगी स्थल उपलब्ध हो सकेगा।

पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने बताया कि यह कार्य एनटीपीसी विंध्याचल के सीएसआर फंड के माध्यम से कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह के विकास कार्य किए जाते रहेंगे।

Author

Related Articles

Back to top button