मध्य प्रदेशसिंगरौली

हिंदू नववर्ष पर शिवसेना ने निकाली भव्य शोभायात्रा

इंद्रा चौक पर हुआ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ, झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

सिंगरौली। चैत्र नवरात्र एवं हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर शिवसेना सिंगरौली इकाई जिला प्रमुख रामदयाल पांडे के नेतृत्व एवं युवासेना जिलाध्यक्ष संदीप रवानी की कर्मठता में रविवार को विंध्यनगर शक्तिनगर रोड स्थित ग्रीनहाट शिव मंदिर से इन्द्रा चौक ,चूल्हा गेट तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।

शोभा यात्रा की अगुवाई कर रहे जिला प्रमुख रामदयाल पांडे ने बताया कि इस परंपरा की शुरुआत कई वर्ष पूर्व से चला आ रहा है उन्होंने कहा कि इस शोभा यात्रा का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व है।

ऐतिहासिक झांकियों राम दरबार जिसमें प्रभु राम, लखन सीता ने सभी का मन मोहा
यात्रा के दौरान ढोल-ताशा पथक, पारंपरिक वेशभूषा और भगवा ध्वज के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस विशेष आयोजन में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। यह शोभा यात्रा विंध्यनगर शक्तिनगर रोड स्थित टीटीएस गेट स्थित हनुमान मंदिर पर प्रसाद वितरण के साथ समाप्त हुई ,इससे पहले इंद्रा चौक पर शिवसेना द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ किया गया जहाँ सभी ने बैठकर यह पाठ किया।इस यात्रा दौरान लोगों का हुजूम उमड़ आया और पूरे रास्ते जय श्री राम जय भवानी के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा रस्ते में शोभा यात्रा दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा भी की

शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला प्रमुख रामदयाल पांडे,जिला उपप्रमुख धर्मेंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष राम लखन पांडे युवासेना जिलाध्यक्ष संदीप रवानी , बालेंद्र शेखर उपाध्याय, महेंद्र दुबे गुलाब पांडे शैलेंद्र पांडे प्रिंस पांडे राजकुमार रजक राजेश दुबे शशि देव पांडे लव कुश दुबे, रमेश गुप्ता दीपक सिंह रावेंद्र वर्मा बृजेश पाल सतीश वर्मा राजू रजक शंकर गुप्ता रंजन पांडे महिला जिला उपाध्यक्ष सीता कली रजक मंजू वर्मा सुनीता कुसुम कली राधिका कोल तारावती वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने भाग लिया।

जिला प्रमुख रामदयाल पांडे ने कहा कि यह शोभा यात्रा लोगों को एकजुट करने का माध्यम है, जो समाज में भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देती है।

Author

Related Articles

Back to top button