मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में धूमधाम से मनाया गया बिहार स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

सिंगरौली। दुधीचुआ स्थित जुबली मनोरंजन केंद्र में अतुल्य बिहार फाउंडेशन द्वारा “बिहार स्थापना दिवस” हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन बिहार की संस्कृति, गौरव और एकता का प्रतीक बनकर उभरा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डॉ. प्रेम कुमार एवं विजय कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंगरौली में निवासरत बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए मुकेश कुमार ने अपने संबोधन में बिहार की समृद्ध परंपरा और विकास की दिशा पर प्रकाश डाला। वहीं अतुल्य बिहार फाउंडेशन के संस्थापक अमित राज और अध्यक्ष डॉ. रवि भूषण ने भी आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश सिंह ने किया, जबकि मुख्य संरक्षक एस. डी. सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह सहित संस्था के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
आयोजन में शामिल लोगों ने इसे एकता, संस्कृति और गर्व का प्रतीक बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता की उम्मीद जताई।

Author

Related Articles

Back to top button