मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनएसएस शिविर में नारी सशक्तिकरण पर जोर, छात्राओं ने दिए प्रेरक संदेश

सिंगरौली- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के एनटीपीसी शक्तिनगर परिसर, सोनभद्र में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई-द्वितीय द्वारा चतुर्थ एकदिवसीय शिविर का आयोजन 23 मार्च को किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम अधिकारी अजय लक्ष्मी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज की महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं और शिक्षा, विज्ञान, खेल व सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं न केवल देश का नाम रोशन कर रही हैं, बल्कि परिवार के संस्कारों को भी मजबूत बनाए रखती हैं।

शिविर के दौरान स्वयंसेवकों को निस्वार्थ सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने का संदेश दिया गया। साथ ही युवाओं से समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करने और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, “नारी शक्ति, देश की शक्ति” और “शिक्षित नारी, सशक्त समाज” जैसे नारों से माहौल उत्साहपूर्ण रहा। छात्राओं ने पोस्टर बनाकर महिला सशक्तिकरण और महिला विश्व कप 2025 जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

इस दौरान रवीना, सरस्वती, रोशनी, वर्षा, श्रेया, नीतू और तनु सहित कई स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही।

Author

Related Articles

Back to top button