सिंगरौली के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: SIS सिक्योरिटी में 400 पदों पर भर्ती, ब्लॉक स्तर पर लगेंगे कैंप

सिंगरौली। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। SIS सिक्योरिटी ने सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर और जीटीओ के करीब 400 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। जिला प्रशासन के सहयोग से यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें ब्लॉक और पंचायत स्तर पर मेगा कैंप लगाकर चयन किया जाएगा।
भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है, हालांकि 5वीं पास से लेकर 12वीं, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित कैंप में पहुंचकर सीधे भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
वेतन और सुविधाएं
चयनित अभ्यर्थियों को 12 से 15 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। वहीं, अन्य राज्यों में कार्य करने वाले उम्मीदवारों को 18 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिल सकता है। इसके अलावा पीएफ जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है।
प्रशासन का कहना है कि इस पहल से जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और बेरोजगारी की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी ब्लॉक या पंचायत स्तर पर आयोजित कैंप में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।












