मध्य प्रदेशसिंगरौली
उपार्जन संबंधी विवादों के अंतिम निराकरण तथा उपार्जित स्कंध की गुणवत्ता की निगरानी हेतु गठित समित के नोडल अधिकारी होगे सीईओ जिला पंचायत

सिंगरौली / राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन संशोधित अवधि 7 अप्रैल से 12 मई तक तक किया जाना है।
जिले में गठित जिला स्तरीय समिति, उपार्जन संबंधी समस्त विवादों का अंतिम निराकरण तथा उपार्जित स्कंध की गुणवत्ता की निगरानी करेगी। कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा जिले में उपार्जन संबंधी सभी विषयो के लिए श्री जगदीश कुमार गोमे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जिला सिंगरौली को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है।












