मध्य प्रदेशसिंगरौली

दो सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल; मदद को आगे आया क्षत्रिय कुलावंत संगठन

सिंगरौली। जिले में पिछले 24 घंटों के भीतर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घटनाओं के दौरान क्षत्रिय कुलावंत संगठन के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पहली घटना माड़ा थाना क्षेत्र के सुलियरी गांव के पास हुई। छत्तीसगढ़ निवासी छोटेलाल सिंह गोंड़ (45) अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे घायलों के ऊपर पीछे से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर चढ़ गया, जिससे छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। माड़ा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर ट्रैक्टर और वाहनों को जब्त कर लिया है।

दूसरी घटना परसौना क्षेत्र में देर रात हुई, जहाँ ड्यूटी से घर लौट रहा जरहा निवासी एक बाइक सवार युवक हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गया।


दोनों ही हादसों की सूचना मिलते ही क्षत्रिय कुलावंत संगठन के रणधीर सिंह, सत्यम सिंह, विकेश सिंह सहित अन्य सदस्य तुरंत मौके पर पहुँचे और राहत कार्य में जुट गए। संगठन के संस्थापक अंकित सिंह ने टीम के सेवा भाव की सराहना करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

Author

Related Articles

Back to top button