शहर काजी मौलाना मंज़ूर अहमद शैदा की तबीयत बिगड़ी, नागपुर रेफर

सिंगरौली। शहर के प्रमुख धार्मिक व्यक्तित्व और नूरी जामा मस्जिद बैढ़न के इमाम मौलाना मंज़ूर अहमद शैदा की तबीयत अचानक बिगड़ने से शहर में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद परिजनों और सहयोगियों द्वारा उन्हें तुरंत जयंत स्थित नेहरू हॉस्पिटल जयंत के ICU वार्ड में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों की टीम द्वारा उनकी गहन निगरानी में इलाज किया गया, लेकिन स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि उन्हें जल्द ही नागपुर के उन्नत चिकित्सा केंद्र में शिफ्ट किया जाएगा।
मौलाना मंज़ूर अहमद शैदा शहर के सम्मानित धार्मिक नेताओं में गिने जाते हैं, जिनकी तबीयत खराब होने की खबर से उनके अनुयायियों और आम नागरिकों में चिंता व्याप्त है।परिजनों और अनुयायियों ने सभी लोगों से अपील की है कि वे मौलाना साहब के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआ करें।













