सीधी

अवकाश आदेश के बाद भी प्रिंसिपल ने कर दी बच्चों की परेड,बस्ता लेकर पहुंचे विद्यालय…

अवकाश आदेश के बाद भी प्रिंसिपल ने कर दी बच्चों की परेड,बस्ता लेकर पहुंचे विद्यालय…

जहा एक तरफ पूरा देश गणेश जन्म उत्सव में लीन था वहीं दूसरी तरफ सिंहावल में संचालित रहीं विद्यालय…

सीधी सिंहावल। मध्य प्रदेश के सीधी जिले की कहानी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।

ज़ी हा हम बात कर रहे हैं सीधी जिले के सिंहावल मुख्यालय की जहा पूरा देश गणेश जन्म उत्सव मना रहा था। वही दूसरी तरफ सरकार के द्वारा छुट्टी भी घोषित हो चुकी थी।


परंतु सिंहावल के उत्कृष्ट विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हुए साइकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

साथ ही राजनीतिक मंच को सजाने के लिए छुट्टी के दिन ही प्राचार्य ज्ञानेंद्र दुवेदी के द्वारा स्कूल की छात्र-छात्राओं को झोले बस्ते के साथ विद्यालय परिसर में बुलाया गया। साथ हीं ज़ारी छुट्टी के आदेश का पालन ना करतें हुएं शासन के आदेश को ना मानते हुए ठेगा दिखाया।

 

कार्यक्रम को राजनीतिक मंच का रूप दिया गया साथ ही शिक्षा समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष को इसकी भनक नहीं लगी और कार्यक्रम समायोजित तरीके से संपन्न हुआ।

इनका कहना है
कार्यक्रम पहले से तय था छुट्टी का आदेश 5:00 बजे आया जिसकी वजह से कार्यक्रम का आयोजन निरस्त नहीं किया गया जनप्रतिनिधियों के हाथ से साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया…
ज्ञानेंद्र द्विवेदी
प्राचार्य
उत्कृष्ट विद्यालय सिहावल

इस विषय पर बच्चों के पार्जन एवं विद्यालय में आए छात्र-छात्राओं ने बताया कि हमें मास्टर साहब ने आज बुलाया और बस्ता लेकर ड्रेस पहन कर आने के लिए कहा गया था तो हम लोगों ने बस्ता लेकर विद्यालय आए छुट्टी की जानकारी हम लोगों को हो गई थी…

वही साइकिल वितरण का कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में वर्तमान विधायक विश्वामित्र पाठक के बड़े बेटे अजय पाठक के साथ पूर्व जनपद उपाध्यक्ष दल बहादुर सिह चन्देल, बमुरी सरपंच एवं सिहावल मंडल अध्यक्ष विमलेश रावत, सरपंच सिहावल मुन्नी देवी प्रजापति, सहित अन्य कई भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button