जिला कांग्रेस कार्यालय में नव पदाधिकारियों का भव्य सम्मान, युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

सिंगरौली |जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस द्वारा हाल ही में नियुक्त शहर एवं ग्रामीण पदाधिकारियों का सम्मान एवं स्वागत समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस प्रभारी कविता पाण्डेय रहीं, जबकि अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान एवं ग्रामीण अध्यक्ष सरस्वती सिंह ने की।
नव पदाधिकारियों का सम्मान
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस के संगठन महासचिव सुरेश दुबे, कोषाध्यक्ष विजय सिंह, उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, अनिल वैश्य, जुल्फिकार अली, लाल जी साकेत, देवेंद्र सिंह, कृष्ण प्रसाद शाह, गोमती कुशवाहा सहित कई पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
महामंत्री, सचिव एवं अन्य पदों पर नियुक्त पदाधिकारियों को भी पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
वहीं ग्रामीण कांग्रेस के संगठन महासचिव संकठा सिंह, कोषाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह परिहार, उपाध्यक्ष रामबालक दुबे, कौशल सिंह, राजेंद्र प्रसाद वर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।महामंत्री और सचिव पद पर नियुक्त कार्यकर्ताओं को भी मंच से सम्मानित कर संगठन में उनकी जिम्मेदारियों का उल्लेख किया गया।
आईटी सेल व अन्य प्रकोष्ठों का भी सम्मान
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस आईटी सेल अध्यक्ष विवेक सिंह बघेल का विशेष सम्मान किया गया। साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों—बीके श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, सूरज साकेत, फूल सिंह गोंड, संध्या सिंह, पूजा पाण्डेय, अतुल शुक्ला, लवलेश वैश्य, अभिजीत द्विवेदी सहित अन्य को भी सम्मानित किया गया।
संगठन मजबूत करने पर जोर
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।













