ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

भारत विकास परिषद सिंगरौली में नई कार्यकारिणी का गठन, अमित राज बने अध्यक्ष

सिंगरौली। भारत विकास परिषद शाखा सिंगरौली का वार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन कार्यक्रम प्रांतीय पर्यवेक्षक सुरेश विश्नोई के नेतृत्व में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ हुई। इसके बाद परिषद के समर्पित सदस्य स्व. दिलीप कुशवाहा (एडवोकेट) एवं बृजेश सोनी (डब्बू) के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में सचिव राजेंद्र त्रिपाठी ने विगत वर्ष का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए परिषद की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। अध्यक्ष विनोद द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में बीते कार्यकाल की समीक्षा करते हुए आगामी सत्र की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला।

इसके पश्चात पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई समिति के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। सदस्यों की सर्वसम्मति से अमित राज को अध्यक्ष, राजेंद्र त्रिपाठी को सचिव और मृत्युंजय कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। चयन के बाद सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में प्रांतीय पदाधिकारी डॉ. ओपी राय, सुरेंद्र गुप्ता, पी.के. शुक्ला, सुरेंद्र नोटवानी, राजेंद्र गोयल, रामलगन विश्वकर्मा, डॉ. सुशील चंदेल, राजीव लोचन श्रीवास्तव, अशोक सिंह, विवेक श्रीवास्तव, संजय आचार्य, विपिन सिंह, सुरेंद्र सोनी, ए.के. सिंह गहरवार, स्वर्ण सिंह, गोपाल अग्रवाल, जगदीश कटारे, गोरेलाल साह, पंकज शुक्ला, विजय शुक्ला, पृथ्वीनाथ जायसवाल सहित बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

अधिवेशन में संगठन को मजबूत बनाने और समाजसेवा के कार्यों को और विस्तार देने का संकल्प लिया गया।

Author

Related Articles

Back to top button