मध्य प्रदेशसिंगरौली

पीएम आवास योजना से बदली तस्वीर: कोरसर और कोरसर कोठार में 144 परिवारों को मिली पहली किस्त

सिंगरौली। चितरंगी जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोरसर एवं कोरसर कोठार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी पहल सामने आई है। योजना के अंतर्गत कुल 144 पात्र हितग्राहियों के खातों में पहली किस्त की राशि जारी कर दी गई है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कोरसर में 56 तथा कोरसर कोठार में 88 हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिला है। यह आवास वर्ष 2018 में हुए सर्वे के आधार पर स्वीकृत किए गए थे, जिनमें चिन्हित पात्र परिवारों के खातों में अब राशि पहुंचना शुरू हो गई है।

वर्तमान में कोरसर की सरपंच डॉ. स्वाति सिंह चंदेल एवं कोरसर कोठार के सरपंच विद्यासागर तिवारी के नेतृत्व में शेष पात्र हितग्राहियों के लिए नया सर्वे भी कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस सर्वे के माध्यम से छूटे हुए जरूरतमंद परिवारों को भी योजना से जोड़ा जाएगा।

जनप्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया है कि सभी पात्र परिवारों को चरणबद्ध तरीके से योजना का लाभ दिया जाएगा। इस पहल से क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों के पक्के मकान का सपना साकार होने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस योजना से न सिर्फ उन्हें सुरक्षित आवास मिलेगा, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

Author

Related Articles

Back to top button