ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नेशनल हाईवे-39 पर भीषण सड़क हादसा, बाल-बाल बचा चालक

सिंगरौली। जिले में नेशनल हाईवे-39 पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार जयंत खदान से मैहर की ओर जा रहा कोयले से लोड ट्रक बाइक चालक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसा जियावन थाना क्षेत्र के सजहर जंगल के पास हुआ, जहां घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बाइक सवार को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया। हादसे के समय चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि नेशनल हाईवे-39 का निर्माण पिछले 10 वर्षों से जारी है, जिसके चलते सड़क की स्थिति कई जगह खराब बनी हुई है। यही कारण है कि इस मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं।

Author

Related Articles

Back to top button