ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

काइट्स राइज पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘रंग–कलर्स ऑफ एक्सप्रेशन’ धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

 

सिंगरौली । शहर के काइट्स राइज पब्लिक स्कूल में मंगलवार 31 मार्च की शाम वार्षिकोत्सव ‘रंग–कलर्स ऑफ एक्सप्रेशन’ का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में अभिभावक और शहरवासी कार्यक्रम के साक्षी बने।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. राजेन्द्र मेश्राम ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यक्रम विद्यालय की प्रतिभा, संस्कार और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का अनुशासन, शिक्षण गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा सराहनीय है तथा ऐसे संस्थान समाज के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।

वहीं विशिष्ट अतिथि रामनिवास शाह ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को मंच देने का यह प्रयास सराहनीय है।
वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। नृत्य, समूह गीत, नाटक और विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों की भारी भीड़ के बीच हर प्रस्तुति पर तालियों की गूंज सुनाई देती रही।

इस अवसर पर भाजपा नेता गिरीश द्विवेदी ने विद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
विद्यालय के डायरेक्टर अमित राज ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर दिलीप शाह, सुन्दर लाल शाह, सीमा जायसवाल, पूनम गुप्ता, शौरभ गुप्ता, नरेश शाह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा और अंत में सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Author

Related Articles

Back to top button