ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

जीएसटी अफसर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: 1.5 लाख की घूस लेते ही सीबीआई का शिकंजा

 

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम में केंद्रीय जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त शंकर परमार को सीबीआई ने डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को भोपाल सीबीआई टीम ने अंजाम दिया। मामले में सुरेश मनसुखानी नामक व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार, एक फर्म ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जीएसटी कार्रवाई रोकने के बदले अधिकारी द्वारा 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत की पुष्टि के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई।

मंगलवार को फर्म द्वारा पहली किश्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये दिए गए। जैसे ही शंकर परमार ने रकम ली, सीबीआई टीम ने मौके पर ही दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के बाद जीएसटी कार्यालय में देर रात तक जांच चली और आने-जाने पर रोक लगा दी गई। सीबीआई ने दोनों आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी भी ली है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है।

Author

Related Articles

Back to top button