बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अमलोरी मोड़ पर ट्रक की टक्कर से एनसीएल कर्मी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

निगाही परियोजना में कार्यरत जितेंद्र कुशवाहा की हादसे में गई जान, भरुआहा गांव में शोक का माहौल

सिंगरौली। जिले के अमलोरी मोड़ पर रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एनसीएल निगाही में कार्यरत जितेंद्र कुशवाहा की मौत हो गई। वे भरुआहा गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि जितेंद्र बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि जितेंद्र कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक के साथ आक्रोश फैल गया। हादसे से नाराज स्थानीय लोगों ने अमलोरी मोड़ पर चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति संभालने का प्रयास किया। पुलिस घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।

Author

Related Articles

Back to top button