मध्य प्रदेशसिंगरौली

काचन नदी तट एवं हिरवाह मुक्तिधाम के पास चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का आयुक्त ने किया निरीक्षण

मुक्तिधाम के समीप उपलब्ध भूमि सार्वजनिक पार्क विकसित करने हेतु डीपीआर तैयार करने के दिए निर्देश

सिंगरौली।नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने आज काचन नदी तट एवं हिरवाह मुक्तिधाम के समीप चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता एवं समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि नदी तट क्षेत्र का सुव्यवस्थित एवं सौंदर्यपूर्ण विकास शहर की पहचान को सुदृढ़ करेगा तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं आकर्षक वातावरण उपलब्ध कराएगा।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने हिरवाह मुक्तिधाम के समीप उपलब्ध भूमि का अवलोकन कर वहाँ एक सार्वजनिक पार्क विकसित किए जाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने नगर निगम के तकनीकी अमले को उक्त स्थल पर पार्क निर्माण हेतु विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में नागरिकों को हरित क्षेत्र एवं मनोरंजन की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। आयुक्त ने सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री संतोष पांडेय एवं उप यंत्री बिपिन तिवारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button