देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

गुजरात में AAP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, अरविंद केजरीवाल ने CM भूपेंद्र पटेल से मांगा मिलने का समय

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत और नगर पालिका चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बड़े पैमाने पर अवैध रूप से गिरफ्तार किया जा रहा है।

केजरीवाल ने अपने पत्र में दावा किया कि अब तक 160 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है और हजारों अन्य को गिरफ्तार करने की योजना है। उन्होंने कहा कि पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबराई हुई है और इसी वजह से इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।

पत्र में यह भी आरोप लगाया गया कि पिछले तीन महीनों में पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया है। ईशुदान गढ़वी की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्हें भी पुलिस ने हिरासत में लिया था।

केजरीवाल ने दावा किया कि हाल के दिनों में एक पैटर्न के तहत कार्यकर्ताओं को पहले कुछ लोग रोककर विवाद करते हैं और फिर पुलिस मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लेती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब चुनाव से पहले माहौल प्रभावित करने की कोशिश है।

पत्र में उन्होंने लिखा कि इन मुद्दों को लेकर वे और भगवंत मान गुजरात के नेताओं के साथ मुख्यमंत्री से मिलना चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उन्हें जल्द मुलाकात का समय दिया जाएगा।

इस मामले को लेकर गुजरात की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

Author

Related Articles

Back to top button