ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ब्रह्मा कुमारीज तपोवन परिसर में वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस मनाया गया

सिंगरौली- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तपोवन परिसर में आज संस्थान की मुख्य प्रशासिका दादी जानकी जी की छठवीं एवं मध्य प्रदेश भोपाल जोन के संस्थापक महेंद्र भाई साहब की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस मनाया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्तव्य देते हुए राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शोभा दीदी ने बताया की दादी जानकी जिन्होंने 104 वर्ष की आयु का जीवन जी करके देह त्याग किया। वह विश्व की सबसे स्थिर मन वाली महिला के रूप में सुप्रसिद्ध थी, वो हर परिस्थिति में चाहे वह अनुकूल हो या प्रतिकूल हो एक रस रहती थी। इस एकाग्रता का आधार था उनका आध्यात्मिक जीवनशैली साथ ही एक और महान हस्ती का पूर्ण स्मृति दिवस है ब्रह्माकुमार महेंद्र भाईसाहब ,जो की इकोनॉमी के अवतार थे त्याग , तपस्या और सेवा की मूर्ति थे। जिन्होंने अपने जीवन से लाखों आत्माओं को आध्यात्मिक ज्ञान को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप तिवारी जी ने कहा कि में अत्यंत भाग्यशाली हूँ जो मुझे संस्थान से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ। आज के इस अवसर पर उन्होंने राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अवधेश दीदी को याद करते हुए कहा कि दीदी ने आध्यात्मिक ज्ञान के साथ साथ पारिवारिक जीवन में अध्यात्म के महत्व को समझाया। उन्होंने पारिवारिक मूल्यों को भी हम सब के बीच स्पष्ट किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया जिसमें मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप भाई जी, सिंगरौली सेवा केंद्र इंचार्ज ब्रह्माकुमारी शोभा बहन, ब्रह्माकुमारी अंजू बहन, सविता बहन, पिंकी बहन, मंजू बहन, सरिता बहन उपस्थित रहे तत्पश्चात सभी ने आदरणीय दादी जी और भाई साहब की विशेषताओं को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की l

Author

Related Articles

Back to top button