ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

चितरंगी में कन्या विद्यालय के सामने से फिर हटा अतिक्रमण

सिंगरौल। जिले के चितरंगी विकासखंड में कन्या विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने दोबारा हुए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवा दिया है। बाजार क्षेत्र में विद्यालय गेट के सामने व्यापारियों द्वारा ठेला-गुमटी लगाकर कब्जा कर लिया गया था, जिससे आवागमन और छात्राओं की सुरक्षा पर असर पड़ रहा था।

उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व भी प्रशासन ने इस स्थान से अतिक्रमण हटाकर परिसर को सुरक्षित किया था, लेकिन समय बीतने के साथ पुनः अतिक्रमणकारियों ने यहां कब्जा जमा लिया। इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की।

प्रशासन की इस कार्रवाई में तहसीलदार नागेश्वर पनिका, पटवारी शिवम पनिका, रमाशंकर बैंस और रामलाल पनिका सहित राजस्व विभाग का अमला मौजूद रहा। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए दोबारा कब्जा न करने के निर्देश दिए।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि आगे भी इस तरह की सख्ती जारी रहेगी, जिससे सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण की समस्या से राहत मिल सके।

Author

Related Articles

Back to top button