बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

राज्‍यमंत्री राधा सिंह के प्रयासों से सिंगरौली को बड़ी सौगात

152 करोड़ की सड़क परियोजना को मंजूरी

सिंगरौली। जिले के विकास को नई गति देने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को मंजूरी मिल गई है। मध्य प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री राधा सिंह के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 152 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सड़क निर्माण योजना को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा 2 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के अनुसार, वित्तीय व्यय समिति की 113वीं बैठक में इस परियोजना को मंजूरी दी गई। इसके तहत सिहावल (बघोर बीछी) खैरपुर से बीछी-बगदरा, गोपला पड़री गेट तक 56.60 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना की स्वीकृत लागत 15284.91 लाख रुपये (करीब 152.84 करोड़ रुपये) निर्धारित की गई है।

इस सड़क के निर्माण से चितरंगी क्षेत्र के दर्जनों गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे आवागमन सुगम होगा और स्थानीय स्तर पर व्यापार व रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से इस परियोजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

परियोजना की मंजूरी के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इस सौगात के लिए राज्य मंत्री राधा सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि जनहित के मुद्दों पर मंत्री की सक्रियता के कारण ही क्षेत्र को यह बड़ी उपलब्धि मिली है।

Author

Related Articles

Back to top button