बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट: एमएससी बार्सिलोना सीनियर बनी चैंपियन

सिंगरौली। हीरो चंदन ग्लोबल रिसॉर्ट एंड वाटर पार्क के तत्वावधान में आयोजित नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें एमएससी बार्सिलोना सीनियर टीम ने खिताब अपने नाम किया। यह टूर्नामेंट 24 मार्च से 1 अप्रैल तक राजमाता चिन्ह कुमारी स्टेडियम में आयोजित किया गया।

फाइनल मैच दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब और एमएससी बार्सिलोना सीनियर के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित समय तक 2-2 गोल की बराबरी की। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में एमएससी बार्सिलोना सीनियर ने जीत हासिल कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष कांत देव सिंह रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और फाइनल मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा सिंगरौली के जिला मंत्री संदीप झा, मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजन समिति में कुंदन पांडेय, जिला फुटबॉल संघ सिंगरौली के अध्यक्ष आर.पी. पटेल, उपाध्यक्ष असगर अली, शैलेश सिंह, विवेक सिंह, सचिव लवकुश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

मैच में रेफरी की भूमिका जितेंद्र सेन, सागर सेन और रोहित कोल ने निभाई। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में स्थानीय कार्यकर्ताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Author

Related Articles

Back to top button