ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बिगड़ सकता है माहौल, मुस्लिम समाज ने पुलिस से की शिकायत

सिंगरौली। सोशल मीडिया पर अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में मुस्लिम समाज के लोगों ने कोतवाली बैढ़न में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के अवसर पर “संजू शाह” नामक फेसबुक आईडी सहित अन्य खातों द्वारा मुस्लिम समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और रील साझा की गई।

 

समाज के लोगों का आरोप है कि उक्त पोस्ट का उद्देश्य दो समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाना है, जिससे क्षेत्र में तनाव और गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि इस तरह की भड़काऊ सामग्री से कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और शांति भंग होने का खतरा है।मुस्लिम समाज ने कोतवाली प्रभारी से मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित फेसबुक आईडी की जांच कर सख्त वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

वहीं, मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक विकास कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी, मोनीष पठान और जिला अध्यक्ष मकसूद राजा ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग भाईचारा और सद्भाव बढ़ाने के लिए करें, न कि नफरत फैलाने के लिए।

Author

Related Articles

Back to top button