देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

नासिक में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिंडोरी क्षेत्र में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शिवाजी नगर के पास उस समय हुआ, जब परिवार किसी कार्यक्रम से लौट रहा था।

पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार के दौरान चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे पानी से भरे कुएं में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

मृतक सभी डिंडोरी तालुका के इंदौर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान सुनील दत्तु दरगुडे (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुडे (32) सहित परिवार के छह बच्चों के रूप में हुई है। बच्चों में 7 से 14 वर्ष की पांच लड़कियां और 11 वर्ष का एक लड़का शामिल है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Author

Related Articles

Back to top button