मध्य प्रदेशसिंगरौली
कंजी पंचायत में ‘जल मंदिर’ का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगा राहत

सिंगरौली। विकासखंड बैढ़न की ग्राम पंचायत कंजी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ‘जल मंदिर (प्याऊ)’ का उद्घाटन किया गया। यह पहल नवांकुर संस्था सुसंस्कार सोशल डवलपमेंट सोसायटी, सेक्टर खुटार द्वारा की गई, जिसका उद्देश्य भीषण गर्मी में ग्रामीणों और राहगीरों को पेयजल उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया तथा हितग्राहियों को लाभ दिलाने हेतु बैठक आयोजित हुई। साथ ही बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू के छात्रों द्वारा इंटर्नशिप के तहत दीवार लेखन का कार्य भी किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक श्रीनिवास श्रीवास्तव, परामर्शदाता सुरेखा गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।













