बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कलेक्टर की ’स्पेशल क्लास जब शिक्षक की भूमिका में नजर आए गौरव बैनल

’भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम में कलेक्टर ने बच्चों की क्लास लेकर सिखाए सफलता के गुर निरंतर अभ्यास और लगन ही सफलता की असली कुंजी

सिंगरौली। प्रदेशव्यापी “स्कूल चलें हम“ अभियान के तहत जिले में शिक्षा के प्रति अलख जगाने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री गौरव बैनल एक प्रेरक अंदाज में नजर आए। शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय बैढ़न में आयोजित ’भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने न केवल बच्चों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि खुद हाथ में चौक थामकर ’मास्टर जी’ की तरह क्लास भी ली।कलेक्टर जब कक्षा में पहुंचे, तो उन्होंने छात्रों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को विभिन्न विषयों की बारीकियां समझाईं और पढ़ाई को बोझ न मानकर उसे रुचि के साथ पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “विद्यार्थी अपनी पसंद के विषयों का चयन करें और कड़ी मेहनत से ऊंचाइयों को छुएं। आप में से ही कल के सिविल सेवक और उच्च अधिकारी निकलेंगे। तथा अपने देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करेगे।इस दौरान कलेक्टर ने स्कूल की विभिन्न गतिविधियों और छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और लगन ही सफलता की असली कुंजी है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि हर बच्चा न केवल स्कूल पहुंचे, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी प्राप्त करे। गौरतलब है कि जिले में 1 से 4 अप्रैल तक ’स्कूल चलें हम’ अभियान के तहत प्रतिदिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस दौरान कलेक्टर से छात्राओ के द्वारा संवाद किया गया कि प्रशासनिक अधिकारी कैसे बनते है एवं कलेक्टर बनने के लिए आपने कैसा मेहनत किया कलेक्टर ने प्रोत्साहित करते हुयें बच्चो को बताया कि कलेक्टर बनने के लिए पहले तो आपको अपने विद्यालयीन पढ़ाई को पूरी रूचि एवं लगन से पढ़ने के बाद स्नातक की पढ़ाई पूर्ण करनी होगी। इसके बाद आप सभी यूपीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओ के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारी बन सकते है। किंतु इसके लिए आपको अपना एक लक्ष्य निर्धारित करना पड़ेगा । आप सबके लिए सीएसआर मद से कोचिंग क्लासेस भी चलवाई जा रही है पूरी रूचि के साथ नियमित कोचिंग क्लास अटैड करे ताकि आपकी आईआईटी नीट जैसे प्रतियोगिताओं के लिए पूरी तैयारी हो सके। उन्होने कहा कि आप सब की वैज्ञानिक जिज्ञासाओ की पूर्ति करने हेतु जल्द ही आईसीएआर संस्था के सहयोग से विद्यालय में टेलीस्कोप स्थापित किया जायेगा जिसके माध्यम से आप सभी प्रत्यक्ष रूप से ग्रह नक्षत्रो चन्द्रमा आदि के साथ साथ खगोल विज्ञान के संबंध में जानकारिया प्राप्त कर सकेगे। इसके लिए भोपाल की टीम के द्वारा टेलीस्कोप संचालन की ट्रेनिंग दी जायेंगी।

आप सब के मंशा एवं माग के अनुसार खेल को बढ़ावा देने के लिए सीएसआर मद से स्पोर्ट कम्पलैक्स का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें स्वीमिंग पूल, टेनिस कोर्ट आदि खेलो का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसी के साथ विद्यालय एवं छात्रावासो में बास्केबाल एवं बैडमिंट कोर्ट निर्माण हेतु स्थल का भी चयन किया जा रहा है। कलेक्टर ने अंत में बच्चो को प्रोत्साहित करते हुयें कहा कि आप सभी स्कूल व्यवस्था मे सुधार हेतु प्राचार्य के माध्यम से अवगत करा सकते है। आपके मंशानुसार पेयजल के लिए एक दिवस के अंदर विद्यालय में आरओ की व्यवस्था कराई जायेगी।इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला, विद्यालय के प्राचार्य उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button