बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

स्कूल चले अभियान के तहत आयोजित भविष्य से भेट कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी पहुचे विद्यालय ली बच्चो की क्लास

एसपी ने शा.उ.मा.वि विन्ध्यनगर तथा सीईओ जिला पंचायत ने मॉडल स्कूल में ली बच्चो की क्लास

सिंगरौली- 1 अप्रैल से लेकर 4 अप्रैल तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व मे आयोजित प्रदेशव्यापी स्कूल चले अभियान के तहत आज आयोजित भविष्य भेट कार्यक्रम तहत जिले के सभी शासकीय विद्यालयो में जिलाधिकारियो ने पहुचकर बच्चो से भेट कर उनकी क्लास ली।

कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विन्ध्यनगर, एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे ने मॉडल स्कूल तथा नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जयंत में पहुचकर बच्चो की क्लास ली गई। इसी तरह से जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारियो ने भी आवंटित विद्यालयो मे पहुचकर कर बच्चो की क्लास लेकर उन्हे पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया ।

 

इस दौरान शा. उ.मा.वि विन्ध्यनगर पर सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, समाजसेवी अरविंद द्विवेदी सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button