मध्य प्रदेशसिंगरौली

भविष्य से भेंट: एसपी मनीष खत्री ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

सिंगरौली। प्रदेशव्यापी “स्कूल चलें हम” अभियान के तहत शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विंध्यनगर में “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें सफलता के मूल मंत्र बताए।


अपने प्रेरक उद्बोधन में एसपी खत्री ने कहा कि निरंतर अभ्यास, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि पढ़ाई को बोझ न समझें, बल्कि रुचि और लगन के साथ अध्ययन करें और अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें।
उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य में सिविल सेवक, वैज्ञानिक, डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इसके लिए अभी से अनुशासन और मेहनत को जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है।

कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो व्यक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती है और समाज के विकास का मार्ग प्रशस्त करती है।

इस दौरान एसपी ने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों और छात्र-छात्राओं द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य, शिक्षकगण एवं थाना विंध्यनगर का पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा।

Author

Related Articles

Back to top button