पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान निवास मंडल मे हुआ समापन
जिलाध्यक्ष व धौहनी विधायक के कुशल नेतृत्व मे दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न

सिंगरौली/- भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह के नेतृत्व मे विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम के मार्गदर्शन व मंडल अध्यक्ष इन्दू साहू की अध्यक्षता मे निवास मंडल मे दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला संपन्न हुआ। वहीं मंडल रजनिया अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ सिंह की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला भाजपा मंडल निवास व भाजपा मंडल रजनिया के अलग -अलग सभी कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त किऐ। ज्ञात हो की विगत 11 मार्च से प्रारंभ होकर यह अभियान 4 अप्रैल को निवास मंडल मे दो दिवसीय के प्रशिक्षण का समापन हुआ।
भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों ये कार्यकर्ता प्रशिक्षण का अभियान अपने आप में महत्वपूर्ण है तथा यह संगठन की सतत् चलने वाली प्रक्रिया है। इस प्रशिक्षण महाभियान में बूथ स्तर से लेकर उपर तक के कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांत, कार्यशैली तथा पार्टी के समस्त अनुभाग की विस्तृत जानकारी दी गई। तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी के मूल सिद्धांतानुरूप ढाला जाता है। प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग वक्ताओं द्वारा को कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया हैं।
जिले के 21 मंडलों मे कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया
मंडल स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान 4 अप्रैल को धौहनी विधानसभा के निवास मे प्रशिक्षण के दौरान प्रथम दिवस मे प्रथम सत्र मे जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, द्वितीय सत्र मे नगरपालिका अध्यक्ष देवेश पांडेय, तृतीय सत्र मे विधायक देवसर डां राजेंद्र मेश्रम, चौथा सत्र मे योगेंद्र दुवेदी, पाचवां सत्र मे विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम ने संबोधित किया। दूसरे दिन प्रशिक्षण कार्यशाला के छठवां सत्र एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मोतीलाल प्रजापति, सतवां सत्र पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र गोयल और आठवां सत्र धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम द्वारा संबोधित किया गया। सफल मंच संचालन महामंत्री रामाधार विश्वकर्मा द्वारा किया गया। प्रशिक्षण महाभियान सत्र मे निवास मंडल व रजनिया मंडल के अलग अलग प्रशिक्षण कार्यशाला मे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।













