ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ब्लर रसीद से निकाली राशि! पारदर्शिता पर उठे गंभीर सवाल

 

सिंगरौली। शासकीय कार्यों में पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राम पंचायत घोघरा में पोर्टल पर अपलोड बिल वाउचर में रसीद को ब्लर कर राशि आहरित करने का मामला सामने आया है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर संदेह गहराया है।

सूत्रों के अनुसार, भुगतान में अनियमितता बरतते हुए वास्तविक खर्च से अधिक राशि दर्शाने और वाउचर में संशोधन कर रकम बढ़ाने के आरोप लगे हैं। इस मामले ने वित्तीय नियमों के पालन और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो शासन की योजनाओं में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही जनपद पंचायत चितरंगी के अधिकारियों पर मामलों को दबाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करता है या मामला अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाता है।

Author

Related Articles

Back to top button