देश विदेशसिंगरौली

आंगनबाड़ी/क्रेच वर्कर्स ने सौंपा मांगों का ज्ञापन

 

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। आंगनबाड़ी/क्रेच वर्कर्स और हेल्पर्स का एक प्रतिनिधिमंडल, जिसका नेतृत्व फेडरेशन के प्रेसिडेंट राजिंदर कटोच, चेयरमैन गोपाल दत्त जोशी और जॉइंट सेक्रेटरी बिहारी लाल कर रहे थे, ने चंडीगढ़ प्रशासन की सोशल वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद तथा एडिशनल सॉलिसिटर जनरल, भारत सरकार सत्य पाल जैन से मुलाकात की।

इस प्रतिनिधिमंडल में नीलम कुमारी (प्रेसिडेंट), रेणु (जनरल सेक्रेटरी), नीना (कैशियर), बीना देवी, पूनम राणा और अनीता खान भी शामिल रहीं।
प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा एक ज्ञापन सौंपते हुए आंगनबाड़ी/क्रेच वर्कर्स और हेल्पर्स के मानदेय में बढ़ोतरी, सेवा शर्तों में सुधार तथा अन्य सुविधाओं को लागू करने की मांग की।

इस अवसर पर सत्य पाल जैन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को गंभीरता से संबंधित विभागों के समक्ष रखा जाएगा और उचित कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

Author

Related Articles

Back to top button