ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
बरगवां थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में विधायक राजेंद्र मेश्राम ने की पूजा-अर्चना
भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर कार्यकर्ताओं संग किया महाप्रसाद ग्रहण

सिंगरौली-देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने बरगवां थाना परिसर स्थित श्री शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी पूजा में सहभागिता की।
विधायक मेश्राम ने पूजा के उपरांत क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।
पूजन-अर्चन के पश्चात विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जहां सभी ने मिलकर धार्मिक आयोजन को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न किया।













