राजेश सिंह बने मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी, सिंगरौली में उत्साह
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर नियुक्ति, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

सिंगरौली।मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए राजेश सिंह को प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी (सिंगरौली) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर तथा परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह पांढे की अनुशंसा से की गई है।
इस नियुक्ति के बाद सिंगरौली सहित पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। राजेश सिंह लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं, जिसके चलते पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के बाद राजेश सिंह ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।
उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी को ईमानदारी, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निभाते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।













