“‘भविष्य से भेंट’ बना प्रेरणा का मंच: करियर मार्गदर्शन से गूंजा विद्यालय परिसर”

चितरंगी/सिंगरौली:सांदीपनि शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में प्रवेश उत्सव 2026–27 का तृतीय दिवस ‘भविष्य से भेंट’ थीम के साथ उत्साह और प्रेरणा के माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन और भविष्य की दिशा तय करने का सशक्त मंच साबित हुआ।
‘स्कूल चले हम’ अभियान के तहत उपखंड अधिकारी देवेंद्र कुमार द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए और जीवन में लक्ष्य निर्धारण, मेहनत तथा अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने करियर से जुड़े सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सरल और प्रभावी तरीके से उत्तर दिया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पटवारी रामाशंकर बैस ने भी विद्यार्थियों को व्यावहारिक जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। वहीं प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने छात्रों को सतत प्रयास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन उपप्राचार्य पद्माकर सर ने किया, जबकि समन्वय अश्वनी कुमार बैस ने संभाला। शिक्षकों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।
समग्र रूप से यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।













