बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

“ओवरटेक बना जानलेवा: जयंत में रोडरेज में युवक पर चढ़ाई कार, 12 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार”

सिंगरौली (जयंत),:जयंत चौकी क्षेत्र में ओवरटेक को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक जानलेवा हमले में बदल गया। आरोप है कि गुस्साए युवकों ने एक युवक पर कार चढ़ा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, घटना 4 अप्रैल की देर रात करीब 12 बजे व्हीवीसी ऑफिस के पास हुई। फरियादी नितेश अग्रहरी अपने साथियों गौरव सिंह, विवेक अग्रहरी सहित अन्य के साथ मौजूद था। इसी दौरान वाहन ओवरटेक को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज और मारपीट की, फिर जान से मारने की नीयत से गौरव सिंह के ऊपर कार चढ़ा दी।

गंभीर रूप से घायल गौरव सिंह को तत्काल एनसीएल नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा और नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन में जयंत पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में लवकेश चौबे, जितेन सिंह चौहान, अभिष सिंह और पुनीत सिंह चौहान शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक ओर जहां लोगों में विश्वास बढ़ा है, वहीं इस घटना ने सड़क पर बढ़ती आक्रामकता और असहिष्णुता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Author

Related Articles

Back to top button