बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सीईओ जिला पंचायत ने खिरवाह बैरिहवा ग्राम पंचायत अंतर्गत निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण

सिंगरौली  / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत जिले में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनरुद्धार का कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश गोमे ने चितरंगी क्षेत्र के विभिन्न अमृत सरोवरों का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली।

 

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने ने अमृत सरोवर निर्माण कार्यों का मौके पर अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीईओ ने स्पष्ट किया कि जल संरक्षण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

उन्होंने पंचायत स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी जल संरचनाओं की मरम्मत और गहरीकरण का कार्य अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत ने बैरिहवा ग्राम अंतर्गत निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किया तथा उपस्थित उपयंत्री को भवन के कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जनपद सीईओ चितरंगी मानसिंह संयम, सहायक यंत्री, एपीओ मनरेगा और सम्बंधित ग्राम पंचायत के सरपंच व सचिव उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button