ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस सिंगरौली में उत्साह के साथ मनाया गया

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय सिंगरौली में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर शाह के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पार्टी के ध्वज का सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया गया और संगठन की विचारधारा एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

स्थापना दिवस के मौके पर भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय से हुए लाइव प्रसारण को भी जिला कार्यालय में टीवी के माध्यम से देखा गया। इस दौरान सुंदर शाह सहित सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के संबोधन और विभिन्न कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण देखा और संगठन की नीतियों एवं उपलब्धियों से अवगत हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने भाजपा के स्थापना दिवस को सेवा, सुशासन और समर्पण का प्रतीक बताते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से आगामी समय में जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Author

Related Articles

Back to top button