ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

भैंस को बेरहमी से पीटते ले जाने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ा

सिंगरौली। जिले के देवसर अंतर्गत जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनहा में पशु क्रूरता का एक मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ लोग एक भैंस को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटते हुए ले जाते नजर आ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ बजरंग दल के प्रखंड संयोजक विक्की पाण्डेय, विश्व हिंदू परिषद के सह मंत्री मोनू पांडे सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों को घेरकर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी उमरहर क्षेत्र के निवासी हैं, जो भैंस को मारते-पीटते हुए ले जा रहे थे।

घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। वहीं, सूत्रों के अनुसार भैंस के साथ एक गाय को भी ले जाने की सूचना सामने आई है, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले को संज्ञान में लिए जाने की बात कही जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button