मटिहनी में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

सिंगरौली। मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री एवं चितरंगी विधायक राधा सिंह ने ग्राम पंचायत मटिहनी में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान ग्रामीणों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।
राज्यमंत्री ने कहा कि यह सामुदायिक भवन गांव के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा। इससे ग्रामवासियों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी और ग्रामीणों को एक साझा मंच मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इस तरह के विकास कार्य गांवों के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। सामुदायिक भवन बनने से न केवल सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्राम स्तर पर आपसी समन्वय और सहभागिता भी मजबूत होगी।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे गांव के लिए उपयोगी बताया।













