भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर सिंगरौली में ध्वजारोहण, सेवा और संगठन का संकल्प दोहराया गया

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय सिंगरौली में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद बरगवां की अध्यक्ष प्रमीला वर्मा ने पार्टी का ध्वज फहराते हुए संगठन की मजबूती, राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम में देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम तथा पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसी क्रम में अध्यक्ष प्रमीला वर्मा ने अपने निवास ढोटी, विंध्यानगर में भी पार्टी का ध्वज फहराकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण को पुनः दृढ़ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का ध्वज सेवा, सुशासन, समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का प्रतीक है, जो सभी को समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश शाह, अंगद प्रसाद वर्मा, भगवान दास वर्मा एवं मंडल महामंत्री सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं एवं देशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की गई, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना रहा।













