मध्य प्रदेशसिंगरौली

वार्ड-36 में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू, ग्रामीणों को मिलेगा उजाला

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 36 में विकास कार्यों को गति देते हुए पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने ग्राम जुवाडी, जयनगर एवं तेलगवा में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ कराया।
पार्षद ने बताया कि 5 अप्रैल 2026 को एनटीपीसी विंध्याचल की सीएसआर मद से कुल 7 सोलर पैनल स्ट्रीट लाइट स्थापित किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह पहल क्षेत्र में बेहतर रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इन गांवों में लंबे समय से रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था की समस्या बनी हुई थी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती थी। सोलर स्ट्रीट लाइट लगने से न केवल अंधेरे से राहत मिलेगी, बल्कि अपराध और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।स्थानीय ग्रामीणों ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांवों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा और लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। पार्षद ने आश्वासन दिया कि आगे भी वार्ड में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Author

Related Articles

Back to top button