ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

प्राकृतिक स्पर्श केयर संस्था ने महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

 

सिंगरौली। महिलाओं के स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्राकृतिक स्पर्श केयर संस्था द्वारा जयंत के शंकर मार्केट स्थित शिव मंदिर परिसर में जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर मासिक धर्म स्वच्छता और सैनिटरी पैड के उपयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री देवंती गुप्ता (मंडल उपाध्यक्ष, जयंत) उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, सही तरीके से सैनिटरी पैड के उपयोग और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही महिलाएं स्वस्थ और आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

संस्था की टीम लीडर श्वेता झा सहित कविता कुशवाहा, नयनतारा कुशवाहा, अंजलि अग्रहरी, चंचल सोनी, देवकी जायसवाल, मोहिनी अग्रहरि और अन्य सदस्यों ने भी महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को साड़ी, बर्तन सेट, कप सेट, कॉपी और टॉफी जैसे उपहार वितरित किए गए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़े मिथकों को तोड़ना और महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना रहा। इस पहल को महिलाओं ने सराहते हुए इसे स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Author

Related Articles

Back to top button