वार्ड-38 तुलसी में सोलर स्ट्रीट लाइट के लिए भूमि पूजन, रोशनी से बढ़ेगी सुरक्षा

सिंगरौली। नगर निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी में रविवार को एनटीपीसी के सीएसआर मद से सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए भूमि पूजन किया गया। इस योजना के तहत वार्ड में 4 सोलर पैनल स्ट्रीट लाइट स्थापित की जाएंगी, जिससे क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी।भूमि पूजन श्रीराम कॉलोनी चौराहा, शाहपुर चौराहा (राम संजीवन विश्वकर्मा के घर के पास), डीह बाबा मंदिर तथा बलियरी स्थित पार्षद कार्यालय परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पार्षद एवं अपीलीय समिति सदस्य अनिल कुमार वैश्य की उपस्थिति में कार्य का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि सोलर स्ट्रीट लाइट लगने से वार्ड में रात्रिकालीन आवागमन सुगम होगा और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।इस अवसर पर महेंद्र सिंह चौहान, विनय कुमार सिंह, पंकज शुक्ला, राजू गुप्ता, संतोष रॉय, सुनील चौरसिया, राम संजीवन विश्वकर्मा (पप्पू), शोभनाथ विश्वकर्मा, जगदीश वैश्य सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे वार्ड के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।













