ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग आपसी समन्वय से एचपीव्ही टीकाकरण के निर्धारित लक्ष्यो को करे प्राप्तः-कलेक्टर

सभी उपखण्ड अधिकारी क्षेत्रांतर्गत उपार्जन समिति की बैठक आयोजित कर उपार्जन केन्द्रो में की गई तैयारियों की करे समीक्षाः-गौरव बैनल

सिंगरौली / स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग आपसी समन्वय बनाकर जिले में चलाये जा रहे एचपीव्ही टीकाकरण का कार्य निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पूर्ण कर पालन प्रतिवेदन दिया जाना सुनिश्चित करे। तथा समस्त उपखण्ड अधिकारी अपने क्षेत्रांतर्गत उपार्जन समितियों की बैठक आयोजित कर केन्द्रो में उपार्जन हेतु की जा रही तैयारियो की समीक्षा करे उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री गौरव बैनल के द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

कलेक्टर ने जिले में चल रहे एचपीव्ही वैक्सीनेशन अभियान के प्रगति की समीक्षा करते हुयें नाराजगी जाहिर की। उन्होने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार जिले में टीकाकरण कर कार्य नही किया जा रहा है। उन्होने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग आपसी समन्वय बनाकर शत प्रतिशत टीकाकरण का कार्य पूर्ण करे इसके लिए विद्यालयो तथा स्वास्थ्य केन्द्रो में शिविर का आयोजन किया जाये। कलेक्टर ने यह भी कहा कि एचपीव्ही टीके से होने वाले फायदो के संबंध में अभिभावको को भी अवगत कराये ताकि अभिभावक भी आगे आकर टीकाकरण में अपना योगदान दे सके।कलेक्टर ने रबि उपार्जन के तैयारियों की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि संबंधित उपखण्ड अधिकारी अपने अपने क्षेत्रांतर्गत की उपार्जन समितियों की बैठक आयोजित कर केन्द्रो में की जा रही तैयारियों की समीक्षा करे। उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित करे उपार्जन केन्द्रो में पर्याप्त मात्रा में बारदानो की उपलब्धता बनी रहे साथ ही गर्मी के मौसम केन्द्रो में आने वाले किसानो को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए छाया एवं पेयजल का उचित प्रबंध करायें।इस संबंध में निर्देश दिए गए कि राजस्व, सहकरिता एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम उपार्जन केन्द्रो का निरीक्षण कर पालन प्रतिवेदन दिया जाना सुनिश्चित करे।

कलेक्टर ने महिला बाल विकास अधिकारी को आगामी अक्षय तृतीया के दौरान बाल विवाह की रोकथाम हेतु दल बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कही से भी बाल विवाह की सूचना प्राप्त हो तो तत्काल कार्रवाही करे। तथा विवाहो में वर वधु के उम्र संबंधी दस्तावेजो की अनिवार्य रूप से जॉच भी करे। उन्होने निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतो में बाल विवाह के दुष्परिणामो पर कार्यशाल तथा जागरूकता शिविर आयोजित कर जन चेतना को जागरूक करे। वही एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुये जिला आपूर्ति अधिकारी निर्देश दिए कि गैस एजेंसियो में उपलब्ध स्टाक एवं वितरण प्रणाली की नियमित निगरानी करे साथ ही प्रति दिवस स्टाक उपलब्धता एवं सप्लाई रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करे। उन्होने यह भी निर्देश दिए कि जिले में कही पर भी एलपीजी वितरण की कालाबाजारी होने पर संबंधितो के विरूद्ध कठोर कार्रवही की जायेंगी। उन्होने नगर निगम आयुक्त को भी निर्देश दिए कि योजनाबद्ध तरीके से पीएनजी गैस पाईप लाईन विस्तारीकरण का कार्य समय पर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करे। एक माह के अंदर जिन वार्डो में अभी तक पीएनजी लाईन नही डाली गई है वहा पर लाईन बिछावकर उपभोक्ताओ को पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध करायें। इसी के साथ पीएनजी कनेक्शन हेतु उपभोक्ताओ को प्रचार प्रसार के माध्यम से प्रेरित भी करे।

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी को निर्देश दिए कि नवीन शिक्षण संत्र में सभी विद्यार्थीयो को पुस्तक का वितरण सुनिश्चित कराये तथा जो विद्यालय अभी तक विद्युत विहीन है 15 अप्रैल तक एमपीईबी से समन्यव बनाकर विद्यालयो में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कराये। साथ कार्यपालन यंत्री पीएचई को निर्देश दिया गया कि ऐसे विद्यालय तथा छात्रावास जहा पर सुचारू रूप से जल आपूर्ति नही हो रही उन्हे चिन्हित कर वहा पर पेयजल की समुचित व्यवस्था करायें। कलेक्टर ने संबंधित विभागो को विद्यालय एवं छात्रावासो में विद्युत तथा जल आपूर्ति व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने विद्यालयो में छात्रो को दिए जाने वाले मीड डे मील की समीक्षा करते हुयें संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जॉच दल गठित कर मीड डे मील पूरी गुणवत्ता के साथ मेनू के आधार पर छात्रो को मिल रहा है कि नही इसकी जॉच कराये। तथा ऐसे विद्यालय जहा पर निर्धारित मेनू के आधार पर मीड डे मील नही मिल रहा है संबंधित के विरूद्ध कार्रवाही प्रस्तावित करे।

कलेक्टर ने समाधान संप्ताह की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि सभी अधिकारी कर्मचारी संप्ताह के दौरान कम से कम पॉच कोर्स पूर्ण कर सर्टीफिकेट डाउनलोड कर विभागीय अधिकारी को उपलंब्ध कराये। तथा सम्पूर्णता अभियान की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति कर अवगत कराया जाना सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि ब्लाक स्तर पर जन भागीदारी के माध्यम से किए जा रहे जल संरचनाओ के निर्माण कार्य की संबंधित सीईओ जनपद एवं उपखण्ड अधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित करे। साथ ही यह सुनिश्चित करे कि इन जल संरचनाओ को पटवारी,ग्राम पंचायत सचिव एवं सरपंच द्वारा राजस्व भू अभिलेख में दर्ज कराने की कार्रवाही की जायें। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत जगदीश गोमे, संयुक्त कलेक्टर अखिलेश सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, एसडीएम देवसर सौरभ मिश्रा, एसडीएम माड़ा नंदन तिवारी, एसडीएम चितरंगी देवेन्द्र द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला, महिला बाल विकास अधिकारी जीतेन्द्र गुप्ता, खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल, जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button