मध्य प्रदेशसिंगरौली

भारत विकास परिषद का स्वास्थ्य शिविर: 50 लोगों की निशुल्क जांच, जागरूकता पर जोर

सिंगरौली। भारत विकास परिषद सिंगरौली द्वारा आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नियमित रूप से आयोजित किए जाने वाले स्वास्थ्य शिविर के तहत इस माह का शिविर सरस्वती शिव विद्या मंदिर, बिलोजी में लगाया गया।

शिविर में करीब 50 लोगों की निशुल्क बीपी, शुगर सहित अन्य जांच की गई और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। यह आयोजन मिश्रा पॉली क्लीनिक के सहयोग से संपन्न हुआ, जहां विशेषज्ञों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और जीवनशैली सुधार के बारे में भी जानकारी दी।
परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय रविवार को आयोजित किए जाते हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।
शिविर में परिषद के सचिव राजेंद्र त्रिपाठी, शिविर प्रभारी सुरेंद्र नोतवानी, टेक्नीशियन धनेश गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, अशोक सिंह, भुवनेश्वर गुप्ता, सुरेंद्र सोनी एवं पृथ्वीनाथ जायसवाल की सक्रिय भूमिका रही।

इसके अलावा जीवेंद्र सिंह चौहान, राजेश रतन सिंह, गुड्डू तिवारी, अंजनी तिवारी, राकेश द्विवेदी, जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुषों ने शिविर में पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।शिविर के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता और समय रहते बीमारी की पहचान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button