ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मुड़वानी डैम में मिला 4 वर्षीय मासूम का शव, इलाके में पसरा मातम

सिंगरौली। जयंत परियोजना क्षेत्र स्थित मुड़वानी डैम में 4 वर्षीय मासूम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आदित्य कोल (4), पिता प्रदीप कुमार रावत, निवासी मुड़वानी डैम बस्ती के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट बीती रात करीब 10 बजे दर्ज कराई गई थी। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस टीम रातभर बच्चे की तलाश में जुटी रही, लेकिन सुबह डैम में उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही जयंत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साथ ही एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में मामला पानी में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

Author

Related Articles

Back to top button