ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जनपद चितरंगी के आदर्श ग्राम शिवपुरवा में हुआ जल स्रोतों का संरक्षण और पूजन

सिंगरौली- प्रदेशव्यापी ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार एवं जिला समन्वयक के दिशा जनपद चितरंगी के सेक्टर घोघरा में जल संरक्षण गतिविधियों का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।

 

अभियान के तहत ग्राम पंचायत और नवांकुर संस्थाओं के माध्यम से पारंपरिक जल स्रोतों के पुनरुद्धार पर विशेष बल दिया जा रहा है।कुआं सफाई एवं जल स्रोत संरक्षण सेक्टर घोघरा के आदर्श ग्राम शिवपुरवा में नवांकुर संस्था ‘के.पी. बैस सेवा समिति’ के अध्यक्ष उमा शंकर सिंह बैस के नेतृत्व में स्थानीय ‘झन्ना नख्हा नाला’ स्थित कुएं की व्यापक साफ-सफाई की गई। श्रमदान के माध्यम से कुएं से गाद और गंदगी हटाई गई ताकि आगामी वर्षा ऋतु में जल संग्रहण की क्षमता बढ़ सके। अभियान में जल के महत्व को रेखांकित करते हुए स्वच्छता अभियान के पश्चात जल स्रोत की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान उपस्थित नागरिकों और विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

Author

Related Articles

Back to top button