ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कपुरदेई के मुनगहवा टोला का हैंडपंप सुधार कर किया गया चालू

सिंगरौली / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि मुनगहवा टोला में स्थित हैंडपंप खराब हो गया था, जिससे स्थानीय लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था।समाचार पत्रों के माध्यम से जैसे ही विभाग को इस समस्या की जानकारी मिली, तत्काल एक तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया।

 

टीम द्वारा त्वरित मरम्मत कार्य करते हुए हैंडपंप को सुधारकर पुनः चालू कर दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि ग्राम कपुरदेई में कुल 80 हैंडपंप स्थापित हैं, जिनमें से 76 वर्तमान में चालू स्थिति में हैं। शेष 4 हैंडपंप मरम्मत योग्य हैं, जिनका सुधार कार्य भी शीघ्र पूरा किया जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button