ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

गेहूं उपार्जन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करें: कलेक्टर

सिंगरौली / कलेक्टर गौरव बैनल ने गेहूं उपार्जन केंद्रों पर खरीदी शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि उपार्जन प्रक्रिया सुचारू रखने के लिए परिवहन, भंडारण और बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता पहले ही सुनिश्चित कर ली जाए। कलेक्टर गौरव बैनल ने स्पष्ट किया कि उपार्जन केंद्रों पर खरीदी शुरू होने से पूर्व सभी बुनियादी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जित गेहूं का केंद्रों से निरंतर और व्यवस्थित परिवहन सुनिश्चित किया जाए, जिससे भंडारण और खरीदी प्रक्रिया बाधित न हो।इसके साथ ही कलेक्टर ने अधिकारियों को सीमावर्ती राज्यों से गेहूं की अवैध आमद रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होने निर्देश दिए कि सभी उपार्जन केन्द्रो में बारदानों (बोरी) की उपलब्धता पर्याप्त रहे।

साथ ही बारदानों की आवश्यकता अनुसार शासन स्तर पर तुरंत मांग भेजी जाए, ताकि खरीदी शुरू होने से पहले पर्याप्त बारदानों की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि उपार्जित गेहूं का सुरक्षित और व्यवस्थित भंडारण किया जाए, जिससे किसी प्रकार की क्षति या अव्यवस्था न हो।

Author

Related Articles

Back to top button