साधना सप्ताह के तहत नगर निगम सभागार में कार्यशाला आयोजित

सिंगरौली / नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के निर्देशन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने हेतु विशेष पहल की गई है। इस क्रम मे नगर निगम सभागार में अधिकारियों कर्मचारियो के प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन नगर निगम सभागार में किया गया ।
प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान अधिकारियों कर्मचारियो को पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया, प्रोफाइल अपडेट करना, पोर्टल एवं मोबाइल एप का प्रभावी उपयोग, मॉड्यूल सर्च करना, कोर्स पूर्ण करना तथा प्रमाण पत्र डाउनलोड करने संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।2 से 8 अप्रैल तक आयोजित साधना सप्ताह के तहत निर्धारित थीम के अनुरूप अधिक से अधिक कोर्स पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
इसका उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता संवर्धन सुनिश्चित करना है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाई जा सके।कार्यशाला में नगर निगम आयुक्त ने कहा कि साधना सप्ताह आत्म-विकास, नवाचार तथा सेवा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। आप सभी से अपेक्षा है कि इस अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अपने ज्ञान एवं कौशल को और अधिक समृद्ध करें, ताकि आमजन को उत्कृष्ट एवं प्रभावी सेवाएं प्रदान की जा सकें ।













